आज देव में सूर्यरथ यात्रा और देव सूर्य महोत्सव की रहेगी धूम

आज देव में आज सूर्य जन्मोत्सव का धूम, भव्य सूर्यरथ यात्रा का आयोजन


💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐



आज देव में भगवान सूर्य का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है । इसके लिए सूर्य मंदिर को भव्य व आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
आज भक्तों के बीच प्रसाद बांटने के लिए 11 सौ लीटर दूध से खीर भी बनाई जा रही है।


भगवान सूर्य के जन्मोत्सव पर शनिवार को देव के लोग नमक का त्याग कर रहे हैं। आज देव पर्यटन विकास केंद्र के द्वारा सूर्य रथ यात्रा निकाली जा रही है। उसमें 21 सौ कलश लेकर श्रद्धालु नगर भ्रमण करेंगे। वहीं, जिला प्रशासन द्वारा देव में भव्य सूर्य महोत्सव का आयोजन किया गया है। आज का विहंगम दृश्य देव की पावन धरती के लिए खास होगा।