जनहित किसान पार्टी ने दिल्ली के शालीमार बाग (वि. स-14) से सौरभ गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जनहित किसान पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र (14) शालीमार बाग से उम्मीदवार के तौर पर सौरभ गुप्ता को उतारा है। पार्टी का चुनाव चिन्ह ट्रैक्टर चलता हुआ किसान है।


सौरव गुप्ता चुनाव प्रचार के लिए शालीमार बाग में डटे हुए हैं। उनका जनसंपर्क अभियान तेजी से चल रहा है।



ज्ञात हो कि जनहित किसान पार्टी ने  पूर्व के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, से लगभग 27 उम्मीदवार लड़ा चुकी है। पार्टी ने प्रधानमंत्री के सामने वाराणसी से अनिल चौरसिया को उतारा था।अभी कुछ दिनों पहले पार्टी ने लखनऊ कैंट विधानसभा उपचुनाव से दीपक चौरसिया जी को उतारा था।


पार्टी ने 5 जनवरी 2019 को दिल्ली के जंतर मंतर से चुनावी शंखनाद किया था। पार्टी एजेंडें की घोषणाओं के साथ लोकसभा चुनाव में जम कर लड़ी और बहुत ही कम समय में बहुत अच्छा प्रर्दशन  की है। उनके हर उम्मीदवार ने लगभग छ:हजार वोट तक पाए। पार्टी का मुख्य मुद्दा है,  पंचायती चुनाव की भांति विधानसभा, लोकसभा चुनावों में भी आरक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए और पान को कृषि का दर्जा मिलना चाहिए। पान के बीना कोई धर्म नहीं चल सकता।  28 देशों में पान की खपत भारत द्वारा होती है। इससे सरकार को करोड़ों रुपए का लाभ भी है। सरकार 71वर्षों से आमदनी के रुपये डकार रही है। यह पान किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा है।


भारत का भगवान कहे जाने वाला किसान बेहाल, फटेहाल, और कंगाल है। कृषि और ऐजुकेशन ऋण को ब्याज मुक्त होना चाहिए। प्राईवेट स्कूल और अस्पताल की मनमानी लूट पर नकेल लगनी चाहिए।  किसान के उपज की मूल्य निर्धारित करने के लिए ब्लाक स्तर पर मंडी की व्यवस्था होनी चाहिए।


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौरसिया श्यामसुन्दर दास उत्तर प्रदेश के मंण्डल गोरखपुर के जनपद  महराजगंज के निवासी हैं। वह योगी आदित्यनाथ के साथ 18 वर्षों तक भाजपा के साथ कार्य कर चुके हैं।जनपद महराजगंज के पते पर पार्टी पंजीकृत है। पार्टी के साथ समर्थन में चौरसिया सेवा ट्रस्ट दिल्ली ,चौरसिया विकास मंच, नाई विकास मंच, ओ.बी.सी.महासंघ, अधिवक्ता मोर्चे के साथ साथ मजदूर यूनियन, किसान युनियन, पूर्वांचल,विकास मंच,चौरसिया महासभा, कर्पूरी ठाकुर विकास परिषद, उत्तर भारती एकता विकास परिषद, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, विहार,महराष्ट्र, दिल्ली,के पिछड़ा,अतिपिछड़ा वर्ग के साथ साथ किसानों, मजदूरों,शिक्षकों, अधिवक्ताओं, के बड़े बड़े नेताओं,और चिंतकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है, क्योंकि 71वर्षों से पिछड़े व अति पिछड़े वर्गों को विधानसभा, लोकसभा चुनाव में सामान्य लोगों के साथ चुनाव लड़ाया जा रहा है।


अब इसके खिलाफ फरवरी से मार्च के बीच एक दिनांक घोषित कर के गांधी मैदान पटना में क्रमिक अनशन करने की योजना बन चुकी है। अगर बिहार विधानसभा चुनाव के पूर्व  पंचायती चुनाव की भांति विधानसभा चुनाव में आरक्षण लागू नहीं हुआ तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौरसिया श्यामसुन्दर दास आमरण अनशन करने के साथ साथ सभी कार्यकर्ताओं को उग्र आंदोलन करने का आदेश जारी करेंगे।


अक्टूबर में बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी के मुख्य आदर्शों की बात की जाए तो. चौधरी चरण सिंह व चौरसिया शिवदयाल सिंह पूर्व राज्ससभा सांसद सदस्य काका कालेलकर आयोग. कर्पूरी ठाकुर, डाक्टर भीम राव अम्बेडकर, असफाकउल्लाह खाँ,नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, लालबहादुर शास्त्री,धार्मिक ऋषि पुज्यनीय चौऋषि महराज हैं।