ब्राह्मण सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस समारोह

नोएडा। आज  ब्राह्मण समाज सेवा समिति के बैनर तले  सेक्टर 33 नोएडा के सामुदायिक केंद्र में स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ महेश शर्मा थे।



डॉ .शर्मा ने मौजूद जन समूह का अभिनंदन करते हुए  ब्राह्मण समाज को एकजुट रखने की अपील की,। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण सदा से ही समाज का सिरमौर रहा है और हिन्दू समाज को एकजुट करने में सदैव ही प्रमुख भूमिका निभाता रहा है।


इस अवसर परबश्रीमती पूजा कपिल मिश्रा ने कहा कि आज ब्राह्मण हासिये पर आ गया है और जरूरत है, तो बस अपनी पहचान के साथ- साथ अपने अस्तित्व को भी बचाना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए  यूपी रत्न पं राजेन्द्र नाथ त्रिपाठ ने ब्राह्मणों की एकजुटता पर जोर दिया एवं कहा कि ब्राह्मण समाज की एकता ही उनके अस्तित्व को बचा पाएगी। गणेश शंकर त्रिपाठी ने समाज मे महिलाओं एवं युवाओं की उपस्थिति से काफी प्रसन्नता व्यक्त की।


मंच पर उपस्थित  दिलीप तिवारी , मुकेस शर्मा ,  वी के शर्मा ,पी के मिश्र, श्रवण कुमार शर्मा, यस पी गौड़, के के गौतम,ने समाज को एकजुट रहने की अपील की।
कार्यक्रम में वंशिका जोशी, उन्नति त्रिपाठी, कृष कांत जोशी,शांवी गोस्वामी ने अनेक गीतों पर खूबसूरत नृत्य की प्रस्तुति दी।
ब्राह्मण समाज ने इस वर्ष 10 वीं 12वीं स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं में बेहतर परिणाम देने वाले 15 बच्चों को पं राम शंकर मिश्र मेधावी पुरस्कार दिए गए।
कार्यक्रम के में समाज के महासचिव हरीश मिश्र ने कहा कि किसी भी सम्मेलन की जान उनके कार्यकर्ता होते हैं और इस कार्यक्रम में कार्यसमिति ने बहुत मेहनत की जिसके कारण ही कार्यक्रम इतना सफल हुआ है।कार्यक्रम में ब्राह्मण समिति के शैलेन्द्र पाठक, सुधाकर तिवारी, गिरीश मिश्र, मुकुल बाजपेई, अनुज त्रिपाठी, अभिनव पांडेय, प्रतुल पांडेय आदि अनेक सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे समिति के अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने समाज मे आये समस्त ब्राह्मण बंधुओं का आभार व्यक्त किया।