देेेव। सूर्य जन्मोत्सव के शुभ अवसर होने वाले सूर्य रथ यात्रा हेतू रविवार को देव के किंकर नाट्य कला मंच पर देव पर्यटन विकास केन्द्र की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुकेश सिंह ने कहा की देव की धार्मिक, ऐतिहासिक पहचान को निखारने हेतू सूर्य रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
बैठक में देव औरंगाबाद के कई सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया की देव में होने वाले सूर्य रथ यात्रा को हर प्रकार से भव्य एवं आकर्षक बनाया जायगा।
देव पर्यटन विकास केन्द्र के अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि रथ यात्रा के साथ 2100 कलश यात्रा का भी आयोजन किया गया है जिसमें महिलाएँ ज्यादातर होंगी। पिछले वर्ष की भाँति ईस वर्ष भी शास्त्रोक्त विधी से पूजा पाठ करके सुबह 10 बजे से सूर्य रथ यात्रा का शुभारंभ किया जायगा।
जिसमें 4 फ़रवरी को भंडारा एवं जागरण का भी आयोजन होगा।
बैठक में सूर्य रथ यात्रा के सचिव प्रमोद चंदेल ,नन्दलाल, सिद्घेश्वर विधार्थी, पुरुषोतम पाठक, प्रकाश सोलंकी, कंचन देव,मनोज सिंह,दीपक गुप्ता,पूर्व मुखिया नन्दकिशोर मेहता,उमा सिंह,रोबिन सिंह,रवि पांडेय,रणधिर चंद्रवंशी,उपेन्द्र यादव,बिनोद कुमार,राजाराम यादव,अभिषेक मिश्रा,बिटु,पिन्टु,राकेश आदि उपस्थित थे।