** सिटी पार्क में जन्मदिन पर किया पौधारोपण : डॉक्टर नीलम शर्मा
गाजियाबाद। आज उजाला सामाजिक सेवा समिति की अध्यक्षा डॉक्टर नीलम शर्मा शिक्षाविद पर्यावरणविद समाजसेवी ने अपना 45वाँ जन्मदिन 'सिटी पार्क' सदरपुर में मनन धाम मंदिर' शिव मंदिर 'में 45 पौधे जामुन नीम बेलपत्र कनेर गुडहल रात की रानी आदि रोपित कर मनाया। मुख्य अतिथि पर्यावरणविद विजयपाल बघेल ने मंत्र उच्चारण कर पौधे रोपित करवाएं और कहा कि जन्मदिन पर केक कटवाने से अच्छा पेड़ पौधे लगाएं जिससे हम वातावरण को बचा पाए।
समिति की अध्यक्षा डॉक्टर नीलम शर्मा ने बताया कि पिछले कई वर्षो से अपना जन्मदिन पेड़ पौधे रोपित कर बना रही है। हम समाज को अच्छे काम करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं, परंतु शुरुआत हमें अपने आप से ही करनी होगी। आगे आने वाले समय में सांस लेने में परेशानी ना हो इसके लिए हम सब को अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने का प्रयास करना होगा।
इस अवसर पर हरित क्रांति ऋषि विजयपाल बघेल सेवा सदन के महामंत्री चौ मंगल सिंह, राजीव त्यागी व केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के प्रान्तीय महामंत्री प्रवीण आर्य और सभी ने डॉक्टर नीलम शर्मा को पटका पहनाकर आशीर्वाद दिया।
इसके अतिरिक्त उन्हें अखिल भारतीय योग संस्थान नेहरू नगर शाखा से मुख्य शिक्षिका श्रीमती वीना वोहरा, क्षेत्रीय मंत्री आर के मदा, उपाध्यक्ष अशोक शास्त्री , मंगल सिंह सेवा सदन निधि वर्मा समिति कोषाध्यक्ष सुशीला चौधरी सभी का स्नेह भरा आशीर्वाद मिला। वरिष्ठ योग शिक्षिका सीमा शर्मा एस के एस स्कूल की प्रधानाचार्य उषा शर्मा समिति सचिव अरुणिमा त्यागी समिति सदस्य अंकिता का विशेष योगदान रहा।
अंत में समिति की अध्यक्षा डॉक्टर नीलम शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया और सभी से अपने उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद लिया।